फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बुरे कार्य त्यागकर उतम कर्म करें मनुष्य - सुभद्र मुनि

बुरे कार्य त्यागकर उतम कर्म करें मनुष्य - सुभद्र मुनि

Mon, 28 Jan 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बुरे कार्य त्यागकर उतम कर्म करें मनुष्य - सुभद्र मुनि
दोघट/दाहा (बागपत)। कस्बे में तृतीय जैन महासम्मेलन एवं कलश रोहण समारोह कार्यक्रम मनाया गया। बैंड बाजों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर सुभद्र मुनि महाराज ने कहा कि अपनी जन्म भूमि को कभी नहीं भूलना चाहिए। मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि मनुष्य को सत्य मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

श्वेताम्बर जैन स्थानक से कलश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा मैन बाजार से होती हुई पट्टी मादान, पट्टी भोजान, पट्टी शोरा, पट्टी तिरौसिया से होती हुई जैन छतरी पर पहुंचकर समापन हुआ। जैन छतरी पर आयोजित तृतीय जैन महासम्मेलन एवं कलश रोहण समारोह में सुभद्र मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य को बुरे कर्मों से दूर रहकर उत्तम कर्म करने चाहिए। मनुष्य को उन्नति के मार्ग पर चलने के लिए अपने जीवन को नशाखोरी से दूर रखना होगा। जीवन में गुरु को उच्च दर्जा देकर उसका सदैव ही सम्मान करें। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि युवा सत्य के मार्ग पर चलें और संस्कारवान बनें। उप प्रवर्तक आनंद मुनि महाराज, अमित मुनि, दीपेश मुनि, सुमेर मुनि, सुमित मुनि, श्रेयांस मुनि, बसंत मुनि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन कमल जैन ने किया। इसमें ओमप्रकाश जैन, मोहनलाल जैन, प्रदीप जैन, नितिन जैन, रमेश जैन, अजय जैन, अंकित जैन, मोहित जैन, राकेश जैन, गौरव जैन, अनिल जैन, रामभरोसे लाल, लोकिंद्र ठेकेदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed