{"_id":"5c4a1945bdec223c5d7e286f","slug":"131548360005-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सफाई चौगामा नहर में छोड़ दिया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सफाई चौगामा नहर में छोड़ दिया पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। नहर में साफ-सफाई कराए बिना ही पानी छोड़ दिया गया। इस कारण कई जगह से नहर टूटने के कगार पर है। किसानों में सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
चौगामा नहर इस समय गंदगी और घास से अटी पड़ी है। सिंचाई विभाग ने नहर की साफ-सफाई नहीं कराई। बृहस्पतिवार को चौगामा नहर में पानी छोड़ दिया। इस कारण पानी आगे नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण कई जगह से नहर टूटने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष जताया कि हर वर्ष नहर की सफाई के लिए करोड़ों रुपये विभाग के पास आते है। लेकिन नहर की सफाई नहीं कराई जाती। कागजों में ही सफाई दिखा दी जाती है। इसके चलते हर बार पानी छोड़ते ही नहर टूट जाती है। गेहूं की फसल को पानी से ज्यादा खतरा है। चेतावनी दी कि यदि नहर टूटी तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। चेतावनी देने वालों में नरेंद्र राणा, हरेंद्र, महिपाल, राज कुमार, प्रवेंद्र, विजय पाल, राज सिंह, बिल्लू, प्रवीण आदि शामिल रहे।