{"_id":"5c27c94dbdec2256b73ef14f","slug":"131546111309-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो-कबड्डी सीजन-6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो-कबड्डी सीजन-6
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। प्रो-कबड्डी सीजन-6 में बंगाल वालियर्स को हराकर प्लेऑफ में यूपी योद्धा को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मलकपुर गांव के सचिन के परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार को एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
अमर उजाला संवाददाता से फोन पर बातचीत के दौरान मलकपुर गांव के सचिन पुत्र ब्रजपाल ने बताया कि प्रो-सीजन कबड्डी सीजन में उन्हें यूपी योद्धा की टीम ने खरीदा था। सीजन-6 में यूपी योद्धा की टीम लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। सीजन के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में मुकाबला कराया जा रहा है। कोलकाता में यूपी योद्धा की टीम ने बंगाल वालियर्स को 40-21 के अंतर से हराकर प्लेऑफ मेें प्रवेश किया है। यूपी योद्धा टीम को जिताने के लिए सचिन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और रेड करते हुए छह प्वाइंट झटके। सचिन के प्रदर्शन से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों व परिजनों ने शनिवार को गांव मेें एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और फाइनल जीतने के बाद गांव पहुंचने पर सचिन का जोरदार स्वागत करने का निर्णय लिया। खुशी जताने वालों मेें ब्रजपाल, दादा मंशी, पूर्व प्रधान हरपाल, प्रधान कृष्णपाल, कुलदीप मास्टर, फेरू, कालू, कोच कुलदीप, धर्मवीर, वर्षा आदि शामिल रहे।