फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला अध्यापकों की 200 मीटर दौड़ प्रीति आर्य ने जीती

महिला अध्यापकों की 200 मीटर दौड़ प्रीति आर्य ने जीती

Sun, 09 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
महिला अध्यापकों की 200 मीटर दौड़ प्रीति आर्य ने जीती
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रीड़ा अध्यक्ष विनय सहरावत ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन जूनियर और सीनियर वर्ग के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। हेड मिस्ट्रेस रंजन त्यागी के नेतृत्व में कक्षा एक से पांच वर्ग के बीच विभिन्न मुकाबले हुए। इसमें कोट रेस, म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, फ्रूट रेस अन्य खेलों का आयोजन किया। क्रीड़ा अध्यक्ष विनय सहरावत, सह अध्यापक अशोक तोमर के नेतृत्व में कक्षा छह से 12 वर्ग के खिलाड़ियों ने शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, 1500 और 3000 मीटर दौड़, रिले रेस, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया। अध्यापकों की 400 मीटर दौड़ में साजिद खान प्रथम, सुबोध राय द्वितीय और संदीप तृतीय रहे। महिला अध्यापकों की 200 मीटर दौड़ में प्रीति आर्य प्रथम, रंजना शर्मा द्वितीय और आयुषी गुप्ता तृतीय रही। उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। मीट का समापन सेरेमनी एवं राष्ट्रगान के साथ किया। इसमें अरुण कुमार, वरुण कुमार, दीपक तोमर, साकेत कुमार, अंकुर त्यागी, राजेश चौहान, संदीप टोंगर, राजू शर्मा, प्रदीप शर्मा, चिराग जैन, आराधना मिश्रा, नीतू वत्स, पल्लवी कौशिक, पारुल सिंघल, हेमा जोशी आदि रहे।
विज्ञापन


क्विज प्रतियोगिता आयोजित
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को आईटीआई ने आईटी क्विज प्रतियोगिता कराई, इसमें कक्षा तीन से पांच, छह से आठ और नौ से दस के छात्रों का समूह बनाया। क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक जयचंद दारोगा ने किया। निदेशक महक सिंह हुड्डा ने बताया कि कक्षा तीन से पांच में तनीषा, सोना, वरुण, कक्षा छह से आठ के वर्ग में कार्तिकेय, आयुष, कनिष्का, कक्षा नौ से दस के वर्ग में इशिका गोयल, राकिब और तनिषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पृथ्वीराज श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य अमित तेवतिया, प्रमोद पंवार, अवध कुमार, सोनू शर्मा, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed