फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मीरापुर रजबहे की खानापूर्ति सफाई कर छोड़ा पानी

मीरापुर रजबहे की खानापूर्ति सफाई कर छोड़ा पानी

Tue, 04 Dec 2018 01:31 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर रजबहे की खानापूर्ति सफाई कर छोड़ा पानी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अफसर और ठेकेदार की मिलीभगत से हर साल नहरों और रजबहे की सफाई में खानापूर्ति कर लाखों रुपये डकार जाते हैं, किसानों की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसका ताजा उदाहरण मीरापुर रजबहे में चल रहे सफाई कार्य के दौरान देखने को मिला। सिंचाई विभाग के अफसरों ने रजबहे की सफाई में खानापूर्ति कर पानी छोड़ दिया। नगरवासियों ने सोमवार को एसडीएम को शिकायत कर मीरापुर रजबहे की सफाई की जांच कराने की मांग की।

उन्होंने शिकायती पत्र में एसडीएम आशीष कुमार को बताया कि नगर के बीच से गुजरे मीरापुर रजबहे मेें सफाई कार्य चल रहा है। सिल्ट के चलते मीरापुर रजबहे की पटरी से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि हर साल की तरह इस बार भी सिंचाई विभाग के अधिकारी और ठेकेदार मिलीभगत कर सफाई के नाम पर लाखो रुपये डकार जाएंगे, क्योंकि अभी मीरापुर रजबहे की पूरी सफाई भी नहीं हुई कि उसमें पानी छोड़ दिया। जबकि अभी किसानों को पानी की इतनी आवश्यकता भी नहीं है। आशंका जतायी कि कागजों मेें रजबहे की पूरी सफाई दर्शाकर विभागीय अधिकारी ठेकेदार को भुगतान करा देंगे। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध मेें एसडीएम आशीष कुमार ने कहा लोगों की शिकायत मिली है, इसकी जांच कर कार्रवाई जाएगी। दूसरी तरफ सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने कहा सफाई कार्य में धांधली बर्दास्त नहीं होगी। यदि ऐसा हुआ है तो वे जांच कर कार्रवाई करेंगे। इस अवसर पर मोहित मुखिया, सन्नी चौहान, रवि, बबलू, योगेश, सचिन, सत्यपाल, भूपेंद्र, देव, सुधीर, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed