फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कबड्डी में भड़ल धनौरा की टीम विजेता

कबड्डी में भड़ल धनौरा की टीम विजेता

Mon, 29 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में भड़ल धनौरा की टीम विजेता
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मानव स्पोर्ट्स क्लब की तालिब और मंजीत की स्मृति में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबला भड़ल धनौरा की टीम ने जीता। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा रही। उन्होंने कहा खेलकूद से शरीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है। निरंतर अभ्यास से प्रतिभा निखरती है। उन्होंने कबड्डी की विजेता भड़ल धनौरा को नकद धनराशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान पर मलकपुर और तीसरे स्थान पर लखावटी की टीम रही। इन्हें भी नकद धनराशि और ट्राफी से सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता में खेवड़ा हरियाणा एवं मलकपुर और लखावटी एवं भड़ल धनौरा सेमीफाइनल में पहुंची। खेवड़ा हरियाणा ने 19 अंक से मलकपुर टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि लखावटी को भड़ल धनौरा ने 10 पराजित फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

अय्यूब खान ने बताया कि फाइनल में भड़ल धनौरा ने मलकपुर की टीम को दो अंक हराकर मैच को जीता। संचालन मास्टर ब्रिजेश आर्य और आलोक ने बताया कि मलकपुर टीम के अभिषेक को बेस्ट रेडर व भड़ल धनौरा टीम के आकाश को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार दिया। जबकि विनीत व रोबिन को प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। इससे पूर्व दीपालपुर ने 30 अंक से खट्टा प्रह्लादपुर की टीम को हराया। ओम शांति टीम सोनीपत ने नंगला जाफराबाद को दो अंक से हराया। गाजियाबाद ने 13 अंक से मैच जीता। सुन्हैड़ा ने दादरी को छह अंक, धनौरा ने चरखी दादरी को 11 अंक, कन्यानपुर ने खेवड़ा हरियाणा को 11 अंक, मलकपुर ने सुन्हैडा को छह अंक से विजेता रही। प्रतियोगिता में 40 टीमों ने हिस्सा लिया । समापन पर कोच और रेफरी को भी सम्मानित किया। इसमें भाजपा नेत्री कौशल त्यागी, पूनम सिंह, पूर्व प्रबंधक महक सिंह, प्रहलाद डायरेक्टर, हिम्मत सिंह, चौधरी पवन ठेकेदार, अंकित, आलोक, अय्यूब, राकेश कुमार सभासद, ताहिर खान, सुमित का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकप्रिय बनता जा रहा है कबड्डी का खेल : डॉ. गुल बहार
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे इंटरनेशनल कोच डॉ. गुल बहार ने कहा कि कबड्डी खेल की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है। करीब 70 देशों में खेल को खेला जाता है। जल्द कबड्डी का वर्ल्ड कप होगा। इसमें नए खिलाड़ियों को जगह मिलेगी। कुछ कंपनियों के खिलाड़ियों को लेने पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। सरकारी नौकरी में भी ऊंचों पदों कबड्डी के खिलाड़ी कार्यरत है। उन्होंने सभी से मेहनत और लग्न से निरंतर अभ्यास करने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed