{"_id":"5ba00671867a557fe67e1ed7","slug":"131537214065-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, हंगामा
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध मेें सोमवार को नगरवासियों ने कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में नारेबाजी की। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर लोग आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए।
लोगों का कहना था कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय से जुडे़ क्षेत्र में पिछले एक माह से अघोषित अंधाधुंध विद्युत कटौती की जा रही है। इससे पूरे क्षेत्र मेें विद्युत संकट छा गया है। पर्याप्त मात्रा में बिजली न मिलने के कारण किसानों के नलकूप ठप पड़े हैं। विद्युत उपकरण भी शोपीस बन गए हैं। पशुओं का चारा काटने व पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि किसी भी कर्मचारी का विद्युत सप्लाई पर कोई ध्यान नहीं है। जबकि कर्मचारी चेकिंग अभियान के बहाने उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। विरोध करने पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में अधिकारियों के न मिलने पर लोग आंदोलन की चेतावनी देकर चले गए। अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल का कहना था कि ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी ही सप्लाई लोगों को दी जा रही है। लो-वोल्टेज के कारण समस्या बनी हुई है। अवैध वसूली की शिकायत की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। इनमें अनिल, सुरेश, रवि, कालू, सुरेश, प्रकाश, महेंद्र, अक्षय, देवेंद्र, गौरव, सोनू आदि रहे।