फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरक्षण व्यवस्था बनी यात्रियों के लिए जी का जंजाल

आरक्षण व्यवस्था बनी यात्रियों के लिए जी का जंजाल

Fri, 18 Jan 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण व्यवस्था बनी यात्रियों के लिए जी का जंजाल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को आरक्षण कराने को लेकर घंटों तक यात्री लाइन में खड़े रहे, लेकिन उनके हाथ सिर्फ मायूसी लगी। इससे आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा किया। बाद में स्टेशन अधीक्षक ने उन्हें समझा - बुझाकर शांत किया।

बृहस्पतिवार को वाजिदपुर, बड़ौली, मलकपुर, बिजरौल, ढिकाना, बाम, जौनमाना आदि गांवों से लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और आरक्षण कराने को लेकर खिड़की पर खड़े हो गए। तीन घंटे तक जब लाइन मेें खड़े रहने के बाद भी उनका आरक्षण नहीं हुआ तो यात्री बेबस हो उठे और उन्होंने रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यात्रियों ने कहा आरक्षण कराने को लेकर पिछले चार दिन से यहां के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आरक्षण नहीं हो पा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाद में स्टेशन अधीक्षक पीके बोस और जीआरपी की टीम ने आंदोलित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने कहा कभी-कभीर लिंक न आने से समस्या पैदा हो जाती है। इनमेें आकाश, अखिलेश, दीपक, सुरेंद्र, हरिओम, जयवेंद्र, अनिल, सुनील, प्रमोद, अमित आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed