{"_id":"5b8ed9a1867a55484c1bbce5","slug":"131536088481-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में किया विद्युत समस्याओं का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में किया विद्युत समस्याओं का निदान
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने और उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर करने के लिए विद्युत निगम की ओर से मंगलवार को शिविर लगाया गया। इसमें अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर निस्तारण किया। उपभोक्ताओं को चेताया गया कि वे समय से बिल जमा कराएं और कनेक्शन कटने और एफआईआर से बचें। इसके साथ ही घर-घर मीटर लगाने के कार्य मेें निगम के अफसरों का सहयोग करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व एसई रामबीर सिंह ने निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित अवर अभियंताओं की बैठक ली। इसमें राजस्व वसूली का लक्ष्य हर हाल मेें पूरा करने के निर्देश दिए। सप्लाई बाधित होने की सूचना पर तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए। शिविर में उपभोक्ताओं ने जर्जर विद्युत लाइनें बदलने, त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल ठीक करने आदि समस्याएं रखीं। एसई ने जर्जर तारों के लिए इस्टीमेट के लिए निर्देशित किया। एसई ने उपभोक्ताओं से घर-घर मीटर लगाने के कार्य में कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की। कहा कि विभाग का सहयोग करने से आपको आवश्यकता अनुसार सप्लाई दी जा सकती है। इसलिए समय पर बिल जमा करें और विद्युत चोरी न करें।