{"_id":"5b7f0c6342c79246382cf2ff","slug":"131535052899-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने मिड-डे मील नहीं मिलने पर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद बच्चों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर मिड-डे मील में गुणवत्ता बरतने और नियमित रूप से मिड-डे-मील दिलाने की मांग की। तहसीलदार के आश्वासन पर ही बच्चे लौटे।
प्रदर्शन कर रहे बच्चों ने कहा कि उन्हें नियमित रूप से स्कूल में मिड-डे मील नहीं मिल रहा है। यदि कभी मिड डे मील मिलता भी है तो उसकी गुणवत्ता काफी घटिया होती है। इसे खाने से कई बच्चे बीमार भी हो चुके हैं। बच्चों ने बताया कि वह कई बार तहसील दिवस के अलावा शिक्षा अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर वे तहसील में पहुंचे हैं। इसके बाद बच्चों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और तहसीलदार के कार्यालय में पहुंचकर तहसीलदागर मांगे राम को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने मौके पर ही खंड शिक्षा अधिकारी को तलब किया और उनसे मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी विनोद वर्मा बच्चों को समझाकर उन्हें तहसील से वापस ले गए। उन्होंने उच्च अधिकारियों को स्कूल की रिपोर्ट भेजने का भी आश्वासन दिया।