{"_id":"5b7f0b6d42c792466c10089a","slug":"131535052653-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाट का पर्दा लगाकर शौचालय जाती हैं बिटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाट का पर्दा लगाकर शौचालय जाती हैं बिटिया
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारना तो दूर की कौड़ी है, बच्चों को स्कूल में मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिल रही है। स्कूलों को चमकाने का दावा करने वाले सिस्टम को गौरीपुर जवाहर नगर गांव का पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिखाई ही नहीं दे रहा। कहने के लिए स्कूल में तीन शौचालय हैं, लेकिन बगैर दरवाजे के यह किसी काम के नहीं। शिक्षिकाओं ने बीएसए और एबीएसए को जानकारी दी, लेकिन हालात नहीं सुधरे। सरकार नहीं जागी और प्रशासन ने अनसुनी कर दी। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने मजबूरी के चलते खुद इंतजाम किया। शौचालयों पर टाट का पर्दा लगाया। अब जब भी बालिकाएं शौचालय जाती है तो पहले टाटा का पर्दा लगाया जाता है। पिछले दिनों ही आदेश जारी हुए कि गांव की निधि से पहले स्कूल चमकेंगे। लेकिन गौरीपुर जवाहरनगर में स्कूल क्या चमकता, शौचालय पर दरवाजे तक नहीं लगवाए गए हैं।
कौन करें सुरक्षा, असामाजिक तत्वों की करतूत
बागपत। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता ने बताया कि अवकाश के बाद असामाजिक तत्व यहां पहुंच जाते है। स्कूल में तोड़फोड़ करते हैं। यहां पर किसी भी तरह से सुरक्षा नहीं है। शराबी विद्यालय में घुसकर शराब पीते है। शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। यहां पर हर समय शिक्षिका और छात्राओं को खतरा बना रहता है। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि विद्यालयों की सभी समस्याओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर की सभी समस्या दूर होगी।