{"_id":"5b6df31c4f1c1b05468b7065","slug":"131533932316-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक पीने से दो युवकों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक पीने से दो युवकों की हालत बिगड़ी
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बे में कोल्ड ड्रिंक पीने से दो युवकों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नाराज कस्बावासियों ने प्रदर्शन करते हुए दुकानदार पर मिलावटी कोल्ड ड्रिंक बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दोघट की पट्टी मादान निवासी पिंटू पुत्र किरण ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक मंगाई थी। उसने संदीप व सचिन को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही दोनों युवकों की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगी। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इससे नाराज कस्बावासियों ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया और दुकानदार को खरी खोटी सुनाई। उनका कहना था कि दुकानों पर मिलावटी कोल्ड ड्रिंक बेची जा रही है। खाद्य विभाग के अधिकारी दुकानों पर जांच करने तक नहीं आते। उन्होंने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कस्बावासियों ने एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी से शिकायत की है। प्रदर्शन करने वालों में संजीव, सोनू, पिंटू, केशव, ओमपाल, संसार सिंह, मनोज, साजिद, संजय, दीपक, राहुल, भीमा, सहवाग, विनोद, प्रवेश, भारत भूषण आदि शामिल रहे।