{"_id":"5b5cc8f74f1c1b54208b5baf","slug":"131532807415-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निग रेड तोड़ रही बिजली चोरों की कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निग रेड तोड़ रही बिजली चोरों की कमर
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ऊर्जा निगम की सुबह-सुबह की जा रही मॉर्निंग रेड बिजली चोरों के लिए मुसीबत बन गई है। चोरी वाले इलाकों मेें सुबह पांच बजे से रेड शुरू कर दी जाती है। अब तक दो सौ से अधिक बिजली चोर पकड़े जा चुके हैं, इनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर और देहात के गांवों में 20 से 24 घंटे बिजली सप्लाई करने के लिए ऊर्जा निगम सर्वाधिक बिजली चोरी वाले खंडों और उपखंडों पर फोकस कर रहा है। एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए विद्युत निगम की तरफ से सौ दिवसीय बिजली चोरी अभियान और मास रेड अभियान के अलावा मॉर्निंग रेड अभियान भी चलाया जा रहा है। वैसे तो तीनों अभियान सफलता पूर्वक चल रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा कारगर मॉर्निंग रेड अभियान है। इसमें मौके पर बिजली चोरी करते लोगों को पकड़ा जा रहा है।
एसडीओ चैन सिंह के मुताबिक कनेक्शनधारक लोग भी लाइन पर कटिया डालकर रात में एसी और कूलर चला रहे हैं। दिन का उजाला होने से पहले ही कटिया उतार देते हैं। कुछ लोग बिना कनेक्शन के ही कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि जिले भर में सैकड़ों बिजली चोर अब तक पकड़े जा चुके हैं। संबंधित थानों में भी मामला दर्ज कराया। साथ ही इसमेें लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी तय है।
विज्ञापन
शिकायत पर मीटर रीडर को हटाया
बड़ौत। समय पर मीटर रींडिग न लेने सहित अन्य शिकायतों पर अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल के निर्देश पर मीटर सुपरवाइजर सतेंद्र मलिक ने एक मीटर रीडर को हटा दिया है। अधिशासी अभियंता गोपाल का कहना था कि उपभोक्ताओं का शोषण सहन नहीं होगा। एक अन्य मीटर रीडर के खिलाफ शिकायत मिल रही हैं, इसकी भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।