{"_id":"5b2c04484f1c1bb36e8b91a7","slug":"131529611336-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया और कॉलेज के बडे़ बाबू को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई।
इससे पूर्व प्रशांत बामनौली की अध्यक्षता व सचिन तोमर के संचालन में बैठक में छात्रों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। छात्रों का कहना था कि कॉलेज में मिलने वाला प्रवेश फार्म पिछली साल की अपेक्षा महंगा है, जिस कारण छात्रों पर आर्थिक भार पड़ रहा है। इससे कम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के प्रवेश शुरू हो चुके हैं। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए महाविद्यालय में छात्र सेवा केंद्र खुलना चाहिए। एक जुलाई से नियमित रूप से कक्षाएं संचालित होनी चाहिए। अभिलाष तोमर ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। बाद में सभी कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह तोमर की अनुपस्थित में बडे़ बाबू को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इसमें अक्षय तोमर, प्रतीक, सूरज, शेखर, छोटू, आकाश, विकास मलिक, विनीत खोखर, सूरज भारद्वाज, विवेक मलिक, मनदीप, अंकुर राणा, कुनाल आर्य, सौरभ तोमर आदि रहे।