फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बूथ प्रमुख दायित्व का निर्वहन करें- डॉ. वाजपेयी

बूथ प्रमुख दायित्व का निर्वहन करें- डॉ. वाजपेयी

Fri, 22 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बूथ प्रमुख दायित्व का निर्वहन करें- डॉ. वाजपेयी
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ प्रमुख अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा से करें। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं बूथ संपर्क अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की।
बरनावा में स्थित श्री महानंद संस्कृत गुरुकुल लाक्षागृह में बृहस्पतिवार की भाजपा की छपरौली विधानसभा की मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं बूथ संपर्क अभियान के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बूथ, सेक्टर व मंडल पदाधिकारी अधिक से अधिक मतदाता बनाकर उन्हें पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करें, तभी हमारी जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि विवादित मतदान केंद्रों का स्थान जिला प्रशासन से सहयोग लेकर परिवर्तन कराना सुनिश्चित करें। बूथ संपर्क अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे कार्यकर्ता कोताही न करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर मतदाता से संपर्क करने, उन्हें बूथ तक पहुंचाने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि संगठन के सभी सहयोगी हर मतदाता के पास जाकर उसे पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराए और युवा मतदाताओं को मतदाता सूचियों में जोड़ने का काम करें, तभी अपेक्षित सफलता मिलेगी। कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सर्वदमन त्यागी एडवोकेट, जिला प्रचारक नितिन शर्मा, जिला महामंत्री सूरजपाल सिंग ने भी विचार व्यक्त किए। ला का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रवीण रठोडा ने किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने की। इसमें मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री राजीव धामा, कृष्णपाल राणा, मास्टर अनीश कुरैशी, आचार्य विनोद शास्त्री, योगेंद्र धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, प्रभा कश्यप सिरसली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed