फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन

जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 15 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। कई गांव के कृषक समिति के सदस्यों ने जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक के खिलाफ हठधर्मिता के विरोध मेें एसडीएम को ज्ञापन देकर उनके स्थानांतरण की मांग की। ज्ञापन में बताया कि बड़ौत, बिजरौल, हिलवाड़ी, शबगा से संबंधित समिति के सदस्यों की ऋण सीमाएं 31 मार्च तक स्वीकृत थी, लेकिन उन सभी पर समिति का ऋण लगा हुआ है। समिति के सचिवों द्वारा नवीनीकरण के लिए खतौनी, फोटो आदि औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। जो भी कृषक समिति का ऋण जमा करने बैंक जाता है तो शाखा प्रबंधक अपनी भूमि बंधक कराने की बात कहते हुए दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने एसडीएम को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर मांग की कि शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण किया जाए, ताकि चारों समितियों के 23 सौ कृषकों को प्रबंधक के दुर्व्यवहार का सामना न करना पड़े। इनमेें कृष्णपाल, रविंद्र तोमर, मुकेश तोमर, शिमला, योगेंद्र सिंह, राम कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed