फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर चीनी मिल बंद करने की तैयारी शुरू

मलकपुर चीनी मिल बंद करने की तैयारी शुरू

Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर चीनी मिल बंद करने की तैयारी शुरू
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल प्रशासन ने पेराई सत्र 2017-18 के तहत मिल को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है, इसके तहत मिल में सोमवार की रात में गन्ना तौल बंद कर दी जाएगी। दूसरी तरफ क्षेत्र में अभी भी खेतों में 30 प्रतिशत गन्ना खड़ा हैं। इससे क्षेत्र के गन्ना किसान परेशान हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से बकाया गन्ना भुगतान कराने और खेतों में गन्ना खड़ा रहने तक मलकपुर चीनी मिल को चालू रखने की मांग की।
जनपद के गन्ना किसानों की हालत किसी से छिपी हुई नहीं है। पिछले कई साल से क्षेत्र के किसान बकाया गन्ना भुगतान की मार से जूझ रहे हैं। फिलहाल किसानों के सामने सबसे बड़ी खेतों में खड़ा गन्ना और पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान है। हाल मेें ही किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री और गन्ना आयुक्त लखनऊ सहित गन्ना आयुक्त मेरठ से मिला। इस दौरान उन्हें आश्वासन दिया कि संबंधित चीनी मिल जब तक चलेगी, जब तक किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है,
विज्ञापन

दूसरी तरफ मलकपुर चीनी मिल ने पेराई सत्र 2017-18 के तहत बिना बकाया गन्ना भुगतान किए ही मिल बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। मिल बंद करने को लेकर सोमवार को शाम के समय मिल के मुख्य प्रबंधक (गन्ना) मुकेश मलिक से फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने बताया सोमवार की रात में मिल में गन्ना तौल का कार्य बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित गन्ना क्रय केंद्रों के उखाड़ने के भी आदेश दे दिए गए हैं। मिल में रात में गन्ना तौल बंद होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान पुष्पेंद्र चौहान ने कहा वर्तमान समय में किसान की आर्थिक हालत बहुत दयनीय है, उसे न तो वर्तमान गन्ने का भुगतान मिल रहा है और न ही बकाया गन्ना भुगतान। जबकि खाद, यूरिया सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। किसान हरपाल सिंह ने कहा किसानों की कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने गन्ना रहने तक मिल चालू रखने की मांग की। किसान अमित कुमार ने कहा अधिकांश जगहों पर क्षेत्र मेें स्थित चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र उखड़ने लगे हैं, इससे मजबूरन किसानों का अपना गन्ना सस्ते दामों मेें कोल्हू मेें देने पड़े रहे हैं। यह अन्याय है। किसान ब्रजवीर ने भी बकाया गन्ना भुगतान सहित वर्तमान सत्र का भुगतान और खेतों में गन्ना खड़ा रहने तक मिल को चालू रखने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed