{"_id":"5af894444f1c1bd4408b5020","slug":"131526240324-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी में गंदगी पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी में गंदगी पर किया प्रदर्शन
Updated Mon, 14 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम कालोनी में गंदगी पर किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने यहां फैल रही गंदगी के विरोध में रविवार को कॉलोनी में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द इसका निस्तारण नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोग तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
रविवार को काफी संख्या मेें लोग कालोनी में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। इस कारणा कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे उठने वाली बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है और यहां संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा यदि जल्द ही यह समस्या दूर नहीं हुई तो जल्द ही तहसील में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इनमें मोहित शर्मा, गौरव, राजेंद्र, भगत सिंह, सहदेव, मोनू, प्रवेंद्र, सोनू, उत्तम, अनुज आदि शामिल रहे।