{"_id":"5af0acff4f1c1b84098b8d30","slug":"131525722367-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की भूमि दिलाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे की भूमि दिलाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया
Updated Tue, 08 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ककौर कलां गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया और गांव मेें दस साल पहले खादर मेें दिए पट्टे की भूमि दिलाने की मांग की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि 10 साल पहले खादर की जमीन पर तीन साल के लिए पट्टे दिए थे। आरोप है कि कुछ पट्टेदार इस जमीन को किसी अन्य लोगों को देकर उनसे रुपये वसूल लेते हैं जो गलत है। इसके अलावा ग्रामीणों ने खादर की भूमि पर सक्रिय भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने की मांग की। बताया कि कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इनमें रफीक, जरीना, इरफाना, सुदेश, चंद्रो, रामवती, सुभाष, रीना, अरविंद कुमार, संजय आदि रहे।