{"_id":"5adce4ba4f1c1b9d098b5f25","slug":"131524425914-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत तरीके से पुरस्कार लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत तरीके से पुरस्कार लेने का आरोप
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिंघौली तगा गांव के स्कूल की शिक्षिका पर गलत तरीके से पुरस्कार लेने का आरोप लगाया। बीएसए से जांच कराने की मांग की।
नोएडा निवासी वरुण श्रीवास्तव ने बीएसए योगराज सिंह और विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत कर बताया कि शिक्षिका ने नियम विरुद्ध पुरस्कार प्राप्त किया । उसने बताया कि विद्यालय के बच्चों को सही प्रकार से हिंदी पाठ का वाचन भी नहीं होता है। इससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को गुमराह किया जा रहा है। आरोप है कि शिक्षिका का भाई बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। आईसीटी में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। शिक्षिका ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका होने के बावजूद तथ्य छिपाकर अपने भाई से प्राथमिक स्तर पर आईसीटी प्रस्तुतीकरण तैयार कराकर विद्यालय के नाम पर फर्जी तरीके से पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने बीएसए से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, अध्यापिका ने कहा उसने किसी भी तरह का धोखा नहीं दिया है। उसने अपना प्रस्तुतीकरण उच्च प्राथमिक विद्यालय के नाम पर ही दिया है।