{"_id":"5acbc4e64f1c1b696b8b4a7f","slug":"131523303654-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर बंद, बागपत में पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर बंद, बागपत में पुलिस अलर्ट
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सोशल मीडिया पर चल रहे मंगलवार के बंद का बागपत में बेअसर रहने का इनपुट खुफिया विभाग ने दिया है। खुफिया विभाग और पुलिस ने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से बातचीत की, लेकिन सभी ने बंद से इंकार किया है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जिले में बंद का असर नहीं रहने का इनपुट है, इसके बाद भी अलर्ट रहेगा। उन्होंने कहा मंगलवार को बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में विशेष चौकसी रहेगी।
दलित संगठनों के भारत बंद में हिंसा के बाद से ही व्हाट्स एप पर 10 अप्रैल के बंद का संदेश प्रसारित किया जाने लगा था। बागपत में हालांकि सामने आकर किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। दलित समाज के भारत बंद में हुई हिंसा के चलते मंगलवार के बंद पर खुफिया विभाग, पुलिस और प्रशासन ने समीक्षा की। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से इनपुट लिया गया है, किसी ने भी बंद की जिम्मेदारी नहीं ली है। जिले में किसी भी संगठन ने बंद का आह्वान नहीं किया है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन पूरी तरफ से चौकस रहेगा और अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों की सीमा पर पड़ने वाले थाने और चौकियों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
मैसेज वायरल, घर से न निकले
बागपत। किसी भी संगठन ने बंद की जिम्मेदारी नहीं ली है, इसके बाद भी सोशल मीडिया पर बंद का सूचना वायरल होती रही। व्हाट्स एप ग्रुपों पर मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। कई मैसेज में लोगों से यह भी कहा गया कि घर से न निकले।
विज्ञापन
माहौल खराब किया तो कार्रवाई: एसपी
एसपी जयप्रकाश ने कहा कि अगर किसी ने भी बागपत जिले का माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर इस तरह के संदेश वायरल करने वालों की भी जांच कराकर कार्रवाई होगी।
किसी संगठन ने नहीं किया आह्वान : एसडीएम
एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि बागपत क्षेत्र में किसी भी राजनीतिक और सामाजिक संगठन ने बंद का आह्वान नहीं किया है। इस तरह का इनपुट नहीं मिला है। इसके बावजूद जिला प्रशासन पूरी तरफ से सतर्क है, कानून व्यवस्था किसी को नहीं बिगाड़ने दी जाएगी।
एससी/ एसटी को बना सकते हैं निशाना
बागपत। व्हाट्स एप पर ही बंद का आह्वान है और इसी पर लोगों को जागरूक करने के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। यह भी अंदेशा जताया गया है कि कुछ लोग एससी एसटी के लोगों को निशाना बन सकते हैं, इस वजह से घर में रहे।