{"_id":"5ac529c94f1c1bd5618b5850","slug":"131522870729-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के निर्माण के चलते तीन ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के निर्माण के चलते तीन ट्रेनें रद्द
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर बुधवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य होने के कारण तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द रही जबकि एक ट्रेन को बागपत रोड रेलवे स्टेशन से वापस सहारनपुर भेजा गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कार्य होने के कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 जो सुबह 10:50 बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। इस ट्रेन को यहीं से वापस सहारनपुर के लिए भेजा गया। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली 54475, हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली 54476 और दिल्ली से शामली जाने वाली 74025 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रही। ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बड़ौत में खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे निर्माण के चलते एक साथ तीन ट्रेनों में 74025, 74026 और 54475 रद्द रही। इस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि इस रेल मार्ग पर सुविधा बढ़ने के बजाए लगातार सुविधाएं घट रही है। आए दिन इस रूट पर या तो ट्रेन लेट रहती है या फिर रद्द। जिस तरह स्थिति सही रहती है, उस दिन तकनीकी खराबी के चलते कहीं पर भी ट्रेन खड़ी हो जाती है। जबकि इस रेल मार्ग पर पहले की अपेक्षा यात्रियों की संख्या बढ़ी है। लगातार इस संबंध में रेलवे प्रशासन के अफसरों से शिकायती पत्र भेजकर सुविधाएं बढ़ाने जाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने बताया कि शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 शामली से मात्र बागपत तक रही, अन्य ट्रेनें रद्द रहेगी।