{"_id":"5abfde234f1c1bbb618b4c2f","slug":"131522523683-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से वार्ता बेनतीजा, हरसिया लाइन पर तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से वार्ता बेनतीजा, हरसिया लाइन पर तनातनी
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरसिया बिजलीघर से विद्युत लाइन खींचने के मामले में विधायक योगेश धामा की मौजूदगी में किसानों और डीएम के बीच बातचीत बेनतीजा रही। प्रशासन का कहना था कि नियमों के हिसाब से मुआवजा देंगे। जबकि किसानों का कहना था कि यह नाकाफी है। जितनी भूमि अधिग्रहीत की जा रही है, उसका पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। धामा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समक्ष समस्या उठाने का आश्वासन किसानों को दिया है।
शनिवार को पाबला और ढिकौली गांव के किसान डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिलने पहुंचे। बिजली लाइन को लेकर किसानों ने अपनी समस्या रखी। किसानों का कहना था कि ऊर्जा निगम उन्हें फसल की क्षतिपूर्ति का मुआवजा दे रहा है, जबकि उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों का कहना था कि जितनी जमीन अधिग्रहण की जा रही है, उसके अनुसार सही मुआवजा मिलना चाहिए। डीएम ने कहा कि नियमों के हिसाब से वह किसानों की मदद कर पाएंगे। लाइन भी ग्रामीणों और किसानों के लिए ही खींची जा रही है, अत: इसमें उन्होंने किसानों से सहयोग की मांग रखी। इस बीच भाजपा विधायक योगेश धामा और जिलाध्यक्ष संजय खोखर भी पहुंच गए। विधायक ने कहा कि सीएम योगी आदित्य नाथ से मिलकर किसानों की समस्या रखेंगे, इस प्रक्रिया में चार दिन का समय लगेगा। किसानों का कहना था कि जब तक सीएम फैसला नहीं करते, लाइन नहीं खींची जानी चाहिए। अगर लाइन खींचे जाने का प्रयास किया गया तो विरोध किया जाएगा। इसके बाद किसान वापस लौट गए। प्रतिनिधिमंडल में नेपाल सिंह पाबला, विष्णु, सोमेंद्र ढाका, पप्पू ढाका, रामकरण, मीनू, मनोज कुमार मौजूद रहे।