{"_id":"5abd37374f1c1beb618b467a","slug":"131522349879-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 23 में से दो कोचिंग सेंटरों के पास मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 23 में से दो कोचिंग सेंटरों के पास मिली मान्यता
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर की खत्री गढ़ी मेें संचालित कोचिंग सेंटरों पर बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर शिक्षा विभाग के अफसरों ने छापेमारी की तो, कोचिंग सेंटर संचालकों मेें हड़कंप मच गया। कई कोचिंग सेंटर संचालकों तो छापेमारी की सूचना मिलते ही सेंटर बंद कर भाग निकले। छापेमारी के दौरान मात्र दो सेंटरों पर मान्यता मिली, जबकि दर्जनों सेंटर अवैध रूप से संचालित मिले।
डीएम ऋषिरेंद्र को नगरवासियों ने शिकायत की कि नगर की खत्री गढ़ी में अधिकांश कोचिंग सेंटर अवैध संचालित है। इन सेंटरों के आसपास स्थित कॉलेजों में जब छात्राएं पढ़ने जाती है तो सक्रिय मनचले और बाहरी युवक उनसे छेड़छाड़ करते ह़ैं। छेड़छाड़ को लेकर आए दिन युवकों मेें भी मारपीट होती रहती है। मामले को गंभीरता से लेकर डीएम ने डीआईओएस पीके मिश्रा को उक्त सेंटरों पर छापेमारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम के आदेश पर डीआईओएस पीके मिश्रा के आदेश पर राजकीय हाईस्कूल बदरखा के प्रधानाचार्य राजेश राणा व जयप्रकाश रूहेला के नेतृत्व में गठित टीम ने खत्री गढ़ी में संचालित सेंटरों पर छापेमारी की। इससे सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई कोचिंग सेंटर संचालकों तो छापेमारी की सूचना मिलते ही सेंटर बंद कर भाग गए। छापे के दौरान 23 कोचिंग सेंटरों में से मात्र दो सेंटरों पर मान्यता मिली, जबकि दर्जनों सेंटर अवैध रूप से संचालित मिले। उन्हें जल्द ही मान्यता लेने की हिदायत दी। मान्यता न लेने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिएं।