{"_id":"5aad77184f1c1b690e8b50ce","slug":"131521317656-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण जमा न करने पर बैंक मकान सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण जमा न करने पर बैंक मकान सीज किया
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
भारतीय स्टेट बैंक शाखा बागपत के अधिकारियों ने जैन मोहल्ला बागपत में भारी पुलिस बल की मौजूद में ऋण अदा न करने पर मकान पर कब्जा कर लिया और मुख्य गेट पर सील लगा दी। अब बैंक इस मकान को नीलाम कर ऋण की उगाही करेगा।
बागपत की एसबीआई शाखा के मुख्य प्रबंधक वजीर चंद एवं प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि 23 फरवरी 2010 को सचिन जैन पुत्र देवेंद्र कुमार जैन निवासी जैन मोहल्ला बागपत को 4 लाख 5 हजार रुपये का ऋण दिया। कुछ समय तक उसने किस्त जमा की, लेकिन इसके बाद कोई किस्त जमा नहीं की । इस उस पर ब्याज सहित 7.40 लाख रुपये का ऋण हो गया । उसने ऋण जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिए, लेकिन फिर भी ऋण जमा नहीं किया। बैंक अधिकारियों ने डीएम के माध्यम से भी ऋण अदायगी का नोटिस भेजा। ऋण जमा न करने पर डीएम के आदेश पर मकान पर कब्जा करने की कार्रवाई की। शनिवार को बैंक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ मकान पर पहुंचकर कब्जा कर लिया। उन्होंने घर पर मौजूद सचिन जैन के पिता देवेंद्र कुमार जैन को बाहर निकाल कर कमरों और मकान के मुख्य गेट पर ताले लगाकर सील कर दिए। मुख्य प्रबंधक वजीर चंद जैन ने बताया कि बैंक अब मकान को नीलाम कर ऋण की उगाही करेगा।
बेटे ने बैंक से किया धोखा
बागपत। सचिन जैन के पिता देवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि वह घर पर अकेला ही रहता है। उसका बेटा सचिन दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता है और घर कभी-कभी आता है। बेटे की पत्नी भी कोई वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई । उसके बेटे ने बैंक से धोखा किया है। इसकी सजा बेटे को मिले। मुझे सजा क्यों दी जा रही है।