{"_id":"5a8343714f1c1bf17b8b711d","slug":"131518551921-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल में चौधरी केहर सिंह क्लब का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल में चौधरी केहर सिंह क्लब का जलवा
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में चौधरी केहर सिंह क्लब का जलवा
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल कोताना रोड पर चल रही पांच दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। समेें संघर्षपूर्ण मुकाबले में चौधरी केहर सिंह बास्केटबॉल क्लब की टीम विजयी रही। इस अवसर पर विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यदि दो टीम खेल रही है तो उनमें से एक की जीत पक्की है और एक की हार। हारने पर मायूस नहीं होना चाहिए। जीत से बड़ी बात प्रतियोगिता मेें हिस्सा लेना होता है। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चौधरी केहर सिंह बास्केटबाल क्लब और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा के बीच खेला गया। इसमें संघर्ष पूर्ण मुकाबले में चौधरी केहर सिंह बास्केटबाल क्लब 72-71 के अंतर से विजयी रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें कोच अशोक पंवार, आकाश पंवार, विशाल, तोषिथ, राहुल, रचित, अमन, मन्नु, सागर, विनीत, लविश, दीपेश आदि रहे।