{"_id":"5a5d00bc4f1c1b76268b487e","slug":"131516044476-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी की विद्युत और पानी सप्लाई काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी की विद्युत और पानी सप्लाई काटी
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बिजली और पानी का बिल जमा न होने के कारण विभागों द्वारा सप्लाई काट दी। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। स्टाफ ने केंद्र पर महिलाओं की डिलीवरी करना बंद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर दूसरे जगह पर पीएचसी ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में लगे हैं, लेकिन इसके लिए अभी जगह नहीं मिल रही है।
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में किराये के भवन में पिछले तीन साल से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। केंद्र में इस्तेमाल की जा रही बिजली और पानी के बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था। नोटिस देने के बाद भी बिल जमा नहीं किया गया। अंत में विद्युत निगम की टीम ने वहां पर पहुंचकर बिजली का कनेक्शन काट दिया, इसी तरह नगर पालिका की टीम ने भी पानी सप्लाई का कनेक्शन काट दिया। अब वहां पर न पानी की व्यवस्था है और न ही लाइट की। इसके चलते स्टाफ ने वहां पर डिलीवरी करना बंद कर दिया है। वहां पर पहुंचने वाली डिलीवरी के केसों को बागपत सीएचसी और जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है। वहां पर ओपीडी में ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रात के समय वहां पर पहुंचने वाले मरीजों का उपचार करना स्टाफ के लिए मुसीबत बना हुआ है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा मकान मालिक ने पिछले कई साल से बिजली और पानी के बिल का भुगतान नहीं किया है। इसी कारण लाइन कटी है। वे पीएचसी को दूसरे स्थान पर ट्रांसफर करना चाह रहे हैं। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही हैं।