{"_id":"5a42a2af4f1c1b6e468bcd44","slug":"131514316463-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े चौधरी को दिया जाए भारत रत्न: उज्ज्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े चौधरी को दिया जाए भारत रत्न: उज्ज्वल
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद ने लुहारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा बड़े चौधरी को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।
लुहारी गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया । इसमें धीरज उज्ज्वल ने कहा कि देश के किसान के लिए चौधरी चरण सिंह ने हमेशा कार्य किया। गांव और गरीब की चिंता की। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही किसान का कल्याण संभव है। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी दल है। भाजपा की नीति कल्याणकारी नहीं है। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। वर्तमान में किसान संकट के दौर से गुजर रहा है। किसान की भलाई के लिए जरूरी है कि किसान ताकत एकजुट हो। अध्यक्षता प्रदीप ठाकुर और संचालन सुधीर मान ने किया। पूर्व विधायक अजय तोमर, अश्वनी तोमर, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, जमालुद्दीन अब्बासी, रामकुमार, सुबोध राणा मौजूद रहे।