फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रिश्वत लेने पर जिला अस्पताल से अब स्टाफ नर्स को हटाया

रिश्वत लेने पर जिला अस्पताल से अब स्टाफ नर्स को हटाया

Tue, 12 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने पर जिला अस्पताल से अब स्टाफ नर्स को हटाया
बागपत। जिला अस्पताल में एक ओर महिला कर्मी पर रिश्वत लेने और मनमर्जी करने पर गाज गिर गई है। आरोप है कि संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली करती थी। रुपये न मिलने पर सहीं इलाज न करने की उसकी वीडियो वायरल भी हो गई है। सीएमएस ने उसको अस्पताल से हटा दिया है। आरोपी के पति ने सीएमएस को फोन पर और कार्यालय में आकर अभद्रता कर धमकी दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डिलीवरी कराने के नाम पर सीएमओ नेा तीन स्टाफ नर्स भेजी । जो संविदा पर तैनात हैं। इनमें से एक नर्स डिलीवरी के नाम पर रिश्वत मांगती थी। रुपये न मिलने पर सहीं इलाज नहीं करती थी। उसकी वीडियो भी वायरल हो गई । इसकी अफसरों के पास शिकायत पहुंची। बताया जाता है कि अफसरों ने उससे रिश्वत लिए गए रुपये भी दिलवाए। वह अस्पताल में अपनी मर्जी से आती जाती थी। इस पर संज्ञान लेकर सीएमएस ने स्टाफ नर्स को अस्पताल से हटा दिया है। इसके विरोध में सीएमएस के अभद्रता की गई। इस संबंध में सीएमएस ने सीएमओ को भेजे पत्र में बताया कि स्टाफ नर्स अस्पताल में विभिन्न कारणों से कभी भी अवकाश पर रह जाती थी। इस संबंध में पहले सूचना भी नहीं देती थी। उसके द्वारा डिलीवरी कराने के नाम पर रुपये लेने की शिकायतें मिलीं। इनमें से एक केस में तो उससे लिए गए रुपये भी दिलाए गए। उसको चार दिसंबर को अस्पताल से कार्य मुक्त कर दिया गया । इसके बाद उसके पति ने उनको फोन व कार्यालय में आकर अभद्रता की है। इस बारे में सीएमएस से फोन पर बात की गई तो बताया गया कि स्टाफ नर्स के पति उनको फोन पर धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत अफसरों से कर दी गई है।
विज्ञापन


सीएमओ ने सीएमएस से मांगे साक्ष्य
सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा का कहना है कि स्टाफ नर्स के संबंध में सीएमएस ने उनको अवगत कराया है। सीएमएस से शिकायतों के साक्ष्य मांगे हैं। साक्ष्य मिलते हैं तो स्टाफ नर्स की संविदा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक कर्मचारी पर गिर रही गाज
बागपत। एक महिला ठेका कर्मी ने अल्ट्रासाउंड के नाम पर 100 रुपये रिश्वत ली । जो कैमरे में कैद हो गई । वीडियो वायरल पर संज्ञान लेते हुए उसको अस्पताल से निकाला गया। वहीं एक ठेका कर्मचारी ने एनआरसी में भर्ती एक बच्ची की मां के साथ छेड़छाड़ की। पता चलने पर सीएमएस ने उसको भी अस्पताल से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed