{"_id":"59b594ac4f1c1bea7f8b5b03","slug":"131505072300-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से आर्मी के जवान की मौते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से आर्मी के जवान की मौते
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। हरिया खेड़ा गांव में आर्मी के जवान की स्वाइन फ्लू से दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। मौत से गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार को सैनिक सम्मान के बाद शव का अंतिम संस्कार होगा।
जिले में स्वाइन फ्लू बुखार पैर पसारता जा रहा है। इसकी चपेट में आने से लोग आ रहे हैं। दोघट क्षेत्र के निरपुड़ा में महिला की मौत हो चुकी है। अब बालैनी के हरिया खेड़ा गांव निवासी आर्मी के जवान ललित पुत्र बाबूराम (33) की भी इसी बुखार से मौत हो गई है। परिजनों ने बताया ललित कई दिन से बुखार से पीड़ित था। इसका पहले मेरठ के अस्पताल में उपचार हुआ, वहां पर हालत बिगड़ गई। मेरठ से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, वहां शनिवार की रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर छा गई। ग्रामीणों ने बताया ललित 2003 में आर्मी में भर्ती हुआ । जिसकी तैनाती मेरठ में चल रही थी। जवान का शव सोमवार की शाम तक गांव में पहुंचेगा, वहां उसका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। सेना के अधिकारियों ने रविवार की दोपहर गांव में पहुंचकर श्मशान घाट का निरीक्षण किया