फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजली समस्या पर एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर लोगों का हंगामा

बिजली समस्या पर एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर लोगों का हंगामा

Thu, 13 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या पर एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर लोगों का हंगामा
बिजली समस्या को लेकर लोगों का हंगामा
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। बिजली समस्या को लेकर बुधवार को दोघट और लौहड्डा गांव के लोगों ने बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर बुधवार को लोकेंद्र ठेकेदार के नेतृत्व मेें पहुंचे लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से कस्बे को नाममात्र ही विद्युत सप्लाई मिल रही है। जिस कारण पेयजल संकट गहरा गया है। कस्बे में लगी अधिकांश विद्युत लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। वहीं ट्रांसफार्मर काफी समय से ओवरलोड चल रहे हैं। जिस कारण पूरा कस्बा अंधेरे मेें डूबा रहता है। इस अवसर पर संजीव, प्रदीप, पप्पू, रविन्द्र, दिनेश, रोहताश, माठू पहलवान, सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर लौहड्डा गांव के ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव में बिजरौल बिजलीघर से सप्लाई मिलती है, लेकिन गांव मेें बिजलीघर से नाममात्र ही सप्लाई दी जा रही है। जिस कारण ग्रामीणों को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पंकज, विनीत, दीपक, सुधीर, अमित, राजवीर, सुरेंद्र, जगपाल, महेंद्र, सोहनवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed