फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   128 found infected in the district, one dead

जिले में 128 मिले संक्रमित, एक की मौत

Thu, 20 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
128 found infected in the district, one dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में बुधवार को 128 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हुई है। जिले में 8228 संक्रमित और कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 128 हो गई। जिले में 1970 केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है। संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। सविलांस की टीम संक्रमित व उनके संक्रमण में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को सिसाना, पाबला, टटीरी, हिलवाडी, निरोजपुर, कश्यप कॉलोनी, सिटी प्लाजा, निवाली, खामपुर, टीकरी, दोघट, छपरौली कस्बा, सूप, किरठल, चोपड़ा महेशपुर, बिनौली रोड, जिमाना, जोहड़ी, किशनपुर, सिरसली, रंछाड़, दाहा, आजमपुर मुलसम, कमाला, बासौली, नांगल, कुर्डी, तुगाना, शेरपुर, मसूरी, खेकड़ा कस्बा, डोलचा, सलामतपुर खेड़ी मवीकला, फिरोजपुर, लहचौड़ा, पिलाना, सांकलपुट्ठी, सिखेड़ा, हिसावदा, अमीपुर बालैनी, हबीबपुर नंगला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर दिया गया है। गलियों को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। सर्विलांस की टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी। सील की गलियों में आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। इन गलियों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

----------------
25.90 फीसदी लाभार्थियों ने ही लगवाया कोरोना का टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बुधवार को लक्ष्य के सापेक्ष से कम टीकाकरण हुआ। 25.90 फीसदी लाभार्थी ही टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को जिले में 10 सत्रों में 1000 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रो प्लान तैयार किया गया था। इनमें से 259 लाभार्थियों ने कोरोना का टीकाकरण कराया। बुधवार को बागपत में 69, बड़ौत में 90, बिनौली में 30, छपरौली में 20, खेकड़ा में 20 और पिलाना में 30 को टीकाकरण हुआ। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने व अधिक से अधिक टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed