{"_id":"684d60a39a894b0f1f0b0bc6","slug":"126-lakh-rupees-were-cheated-by-luring-people-to-install-solar-pump-under-pm-kusum-yojana-baghpat-news-c-28-1-bag1001-133114-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पीएम कुसुम योजना से सोलर पंप लगाने का झांसा देकर 1.26 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पीएम कुसुम योजना से सोलर पंप लगाने का झांसा देकर 1.26 लाख रुपये ठगे
Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
-विभाग में रकम जमा नहीं होने पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हैलो, प्रधानमंत्री कुसुम योजना से सोलर पंप के लिए आपका चयन हो गया है, अब आप फीस जमा करा दीजिए। इसमें 20 फीसदी अनुदान मिल जाएगा। साइबर ठगों ने इसी तरह अग्रवाल मंडी टटीरी की सरला देवी से 1.26 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
अग्रवाल मंडी टटीरी की रहने वाली सरला देवी ने बताया कि कुछ समय पहले कुसुम योजना से साेलर पंप लगवाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने फोन कर फीस जमा करने के लिए कहा। इसमें एनईएफटी कराने पर 20 फीसदी अनुदान देने की भी बात कहीं।
उसने 1.26 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद विभाग में जाकर जानकारी की तो पता चला कि उसके रुपये जमा नहीं हुए। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला से हुई साइबर ठगी की घटना में जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जागरुकता से ही साइबर ठगी की घटनाएं रोकी जा सकती है। फोन पर अंजान लोगों के बहकावे में आकर रुपये ट्रांसफर न करें, क्योंकि वह साइबर ठग हो सकता है। इसके अलावा मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नंबर की जानकारी भी किसी को न दें।