फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   125 crore development proposals of municipality and panchayats stuck

Baghpat News: नगर पालिका व पंचायतों के 125 करोड़ के विकास के प्रस्ताव अटके

Wed, 12 Jul 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
125 crore development proposals of municipality and panchayats stuck
बागपत। नगर पालिका व पंचायतों के 125 करोड़ रुपये के विकास के प्रस्ताव अटक गए है। पालिका व पंचायतों के बोर्ड की बैठक में पास होने के बाद प्रस्ताव को जिला स्तरीय समिति के पास भेजा गया। लेकिन यहां से मंजूरी मिलने पर ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और जिला स्तरीय बैठक अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

चुनाव के बाद तीनों नगर पालिका बागपत, बड़ौत, खेकड़ा और छह नगर पंचायतों अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, रटौल, छपरौली, दोघट, टीकरी में बोर्ड बैठक हो चुकी है। जहां सभी ने प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव पास कर लिए है तो बजट की मंजूरी हो चुकी है। तीनों नगर पालिका व छह पंचायतों में 125 करोड़ से ज्यादा बजट का प्रस्ताव पास किए गए है। इनमें बड़ौत व बागपत में सबसे ज्यादा बजट के कार्यों पर मुहर लगी है। लेकिन यह पास हुए कार्य तभी कराए जा सकते है, जब जिला स्तरीय समिति से मंजूरी मिल सके। सभी जगह से अपने प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति को भेज दिए गए है। जिससे उनको यहां मंजूरी देकर शासन को भेजा जा सके। लेकिन समिति की बैठक अभी तक नहीं हुई है। इससे विकास कार्यों के प्रस्ताव अटकते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पहले ही मौजूद सभी जगह बजट
नगर पालिका व पंचायतों में पहले से बजट मौजूद है। क्योंकि चुनाव से पहले ही 15वें वित्त आयोग के बजट की दो किस्त मिल चुकी थी तो राज्य वित्त आयोग के बजट की किस्त भी आई हुई है। जबकि चुनाव के कारण उस पैसे को खर्च नहीं किया जा सका था। अब उस रुपये से काफी कार्य कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय बैठक अभी नहीं हुई है। कांवड़ यात्रा के बाद दिखवाया जाएगा। मुझे भी अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि मैं एक सप्ताह पहले ही यहां आया हूं। -पंकज वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed