{"_id":"6a35419e876bcf529d06e92c","slug":"1220-meters-of-wire-stolen-from-19-power-line-poles-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-153724-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विद्युत लाइन के 19 खंभों से 1220 मीटर तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विद्युत लाइन के 19 खंभों से 1220 मीटर तार चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के जंगल में बड़ागांव मार्ग से चोरों ने बृहस्पतिवार की रात 19 खंभों से 1220 मीटर तार चोरी कर लिया। इससे 23 किसानों के नलकूप ठप हो गए। ऊर्जा निगम के जेई अमित राणा ने कोतवाली में तार चोरी की शिकायत की। जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई।
चोरों ने उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का 12 खंभों से 850 मीटर और एलटी लाइन का सात खंभों से 370 मीटर तार चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह खेत में जाने पर किसानों को तार चोरी का पता लगा। किसानों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को इसके बारे में बताया। इससे फेरु धामा, पृथ्वी सिंह, रणबीर सिंह, जयपाल सिंह, सोहनपाल, हरेंद्र सिंह, चरणसिंह, सुशील, भोपाल सिंह, उजाले सिंह, रामकुमार धामा, राजकुमार सिंह, रामकिशन, रामफल सिंह, वेदपाल धामा, कृष्णपाल सिंह, सुंदर यादव समेत 23 किसानों के नलकूप ठप हो गए।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा के अनुसार बृहस्पतिवार रात में पुलिस वहां गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे तो फायरिंग भी की गई। चोर जंगल में खेतों के बीच भाग गए। पुलिस का दावा है कि चोरों का पता लगाकर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं इससे पहले 13 जून की रात भी चोर कस्बे के जंगल से 39 खंभों से 27 लाख पचास हजार रुपये कीमत का साढ़े पांच हजार मीटर तार चोरी कर ले गए थे। उस घटना का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी। लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा सकी। छह दिन के अंदर ही तार चोरी की ये दूसरी घटना हो गई।