{"_id":"5cc8a6afbdec220729254d5f","slug":"121556653743-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ग्रोवेल स्कूल गर्ल्स शाखा दिल्ली रोड बड़ौत में मंगलवार को एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमेें स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगीत के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले डॉ. रंजन कुमार, विद्यालय के संस्थापक विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने किया। छात्राओं ने अतिथि देवो:भव का अनुकरण करते हुए डॉ. रंजन को तिलक लगाया। बाद में सरस्वती वंदना की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर छात्राओं ने भजन, गजल, प्रेरणात्मक एवं क्लासिकल गीत प्रस्तुत किए। कक्षा तीन की अमूल्य ने नन्हा मुन्ना राही हूं गाया, वहीं कक्षा चार की सेजल ने भक्ति गीत राधा ढूंढ़ रही है, किसी ने देखा मेरा श्याम को गाकर सभी को स्तब्ध कर दिया। कक्षा सात की वंशिका ने मां को समर्पित करता हुआ गीत तू कितनी अच्छी है गया। वैष्णवी, सुमेधा, यामिनी, अंशिका, दिव्या, कुशवी, सिया, सलोनी, वंशिका, अविका, अवनी, तनुषी, अनिका, रिया, पूजा, इशिका, प्रीति, नेहा, सिम्मी, सिद्धी, शैली, वैशाली, विन्नी, रिषु, गौतमी, आंचल ने उत्साहपूर्वक अलग-अलग कार्यक्रमों पर प्रस्तुत देकर तालियां बटोरी। इसमें डॉ. रंजन कुमार ने मोहन वीणा की मधुर प्रस्तुति द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थापक विश्वास चौधरी ने डॉ. रंजन को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में सरिता, वैष्णवी, सिया, इप्शिता, रिषु को सम्मानित किया। संचालन हिमांशु अलंकार ने किया।