फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक सप्ताह से जिला अस्पताल में नहीं हो रही खून की जांच

एक सप्ताह से जिला अस्पताल में नहीं हो रही खून की जांच

Sat, 13 Apr 2019 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से जिला अस्पताल में नहीं हो रही खून की जांच
एक सप्ताह से जिला अस्पताल में नहीं हो रही खून की जांच
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल में एक सप्ताह से खून की जांच करने की मशीन खराब है। अभी तक अस्पताल प्रशासन इसे सही नहीं करवा पाया है। डॉक्टरों ने भी खून की जांच लिखना बंद कर दिया है। यूनिट पर नोटिस भी चस्पा करवा दिया है। बुखार और अन्य बीमारियों की जांच करवाने के लिए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मौसम बदलने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन जिला अस्पताल में खून जांच करने वाली मशीन को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सही नहीं करवाया गया है। डॉक्टर भी मरीजों से बीमारी का जानकारी लेकर उसी आधार पर दवा दे रहे हैं। जिस वजह से सही बीमारी का पता नहीं चल पा रहा है। पूर्व में हर रोज 200 से 250 लोगों की खून की जांच होती थी। बुखार से पीड़ित मरीज हर रोज 500 से 800 के बीच पहुंचते थे और वर्तमान में भी यह ही हाल है। अस्पताल पहुंचे प्रवेश, दिलशाद, उस्मान, ओमप्रकाश, शिवेंद्र, जीत सिंह, कंवरपाल ने बताया कि मशीन खराब है तो डॉक्टर खून की जांच नहीं लिख रहे है। दवा देकर मशीन ठीक होने का इंतजार देख रहे हैं। जिला अस्पताल प्रशासन मरीजों की इस समस्या के समाधान कराने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगताना पड़ रहा है। मजबूर होकर लोग प्राइवेट अस्पतालों में अपना उपचार करवा रहे हैं। यूनिट पर खून की जांच न होने का भी नोटिस चस्पा कर रखा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि मशीन को सही करने के लिए इंजीनियर आया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 15 अप्रैल के बाद ही मशीन ठीक हो सकेगी जिसके बाद नियमित रूप से खून की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed