{"_id":"5c646faabdec227395217db9","slug":"121550086058-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंटू हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंटू हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी किसान मिंटू की हत्या में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मंसूरपुर गांव निवासी किसान मिंटू (30) पुत्र वीर सैन 28 जनवरी को घर से लापता हो गया था। 30 जनवरी को उसका शव ललियाना गांव के जंगल में पड़ा मिला। उसकी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की। मृतक के भाई सुमित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नौ फरवरी को पुलिस ने सन्नी पुत्र सुरेंद्र निवासी मंसूरपुर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। इस मामले में आरोपी प्रदुमन पुत्र रामपाल निवासी मंसूरपुर फरार चल रहा था। बुधवार को आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी बोला कि सन्नी उसका दोस्त है। उसके परिवार की युवती से मृतक के अनैतिक संबंध थे। इसी के कारण दोनों ने मिंटू की फावड़े से प्रहार कर हत्या की। कोर्ट से आरोपी को जेल भेजा।