{"_id":"5c3f88b0bdec227354207ebe","slug":"121547667632-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कासिमपुर खेड़ी तक चलेगी डीईएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कासिमपुर खेड़ी तक चलेगी डीईएमयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली और बड़ौत के बीच चलने वाली डीईएमयू ट्रेन अब कासिमपुर खेड़ी तक चलेगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। रेल मंत्री ने कासिमपुर खेड़ी तक ट्रेन को चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बड़ौत और कासिमपुर खेड़ी के आसपास के 24 गांव के लोगों को ट्रेन के संचालन से लाभ हो सकेगा।
दिल्ली से शाम साढे़ तीन बजे डीईएमयू सीएनजी ट्रेन 74027 बड़ौत के लिए चलती है। इस ट्रेन के बड़ौत पहुंचने का समय शाम करीब साढे़ पांच बजे है। इसके बाद यही ट्रेन बड़ौत से 74028 बनकर शाम सात बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होती थी। लंबे समय से इस ट्रेन को कासिमपुर खेड़ी तक बढ़ाने की मांग चली आ रही थी। बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने दिल्ली में रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। रेल मंत्री ने उन्हें जानकारी दी कि अब इस ट्रेन का संचालन बड़ौत से आगे कासिमपुर खेड़ी तक होगा। मांग पूरी हो जाने से बड़ौत और कासिमपुर खेड़ी स्टेशन के आसपास के करीब 24 गांव के लोगों को लाभ होगा। दिल्ली से अप डाउन करने वाले यात्री इससे लाभान्वित होंगे।
शामली तक उठी थी संचालन की मांग
बागपत। जिस वक्त ट्रेन का संचालन बड़ौत तक शुरू हुआ तब, इसके शामली या कांधला तक संचालन की मांग उठी थी। लेकिन फिलहाल इस ट्रेन को कासिमपुर खेड़ी तक ही संचालन की स्वीकृति मिल सकी है।
विज्ञापन
यहां से गुजरती है डीईएमयू
बागपत। दिल्ली से शाहदरा, बेहटा हाजीपुर, लोनी, नोरस्ताबाद, गोटरा, फखरपुर, खेकड़ा, सुन्हेड़ा, अहेड़ा, बागपत रोड, सूजरा, अलावलपुर, बड़का, बड़ौत, बावली और कासिमपुर खेड़ी तक अब यह ट्रेन का संचालन होगा।