फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीजी-2 की बदसलूकी पर मंच के कार्यकर्ताओं भडके

टीजी-2 की बदसलूकी पर मंच के कार्यकर्ताओं भडके

Wed, 16 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
टीजी-2 की बदसलूकी पर मंच के कार्यकर्ताओं भडके
बड़ौत (बागपत) हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की मंगलवार को छपरौली चुंगी पर बैठक हुई। इसमें एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात टीजी-2 द्वारा मंच के थाना मंत्री के साथ की गई बदसलूकी पर आक्रोश जताया। बाद में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत को फैक्स भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मंच के कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

मंच के जिलाध्यक्ष मधु सुदन शास्त्री की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष नितिन जैन और मनु तिवारी के संयुक्त संचालन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा ऊर्जा निगम के अफसरों की शह के चलते सरकारी कर्मचारियों की लगातार मनमानी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मंच के थाना मंत्री प्रेमचंद निवासी कोताना के साथ उक्त टीजी-2 ने उस समय अभद्रता की, जब वे विद्युत बिल सही कराने कार्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि जब टीजी-2 की वीडियो बनाई तो टीजी-2 ने अन्य कर्मचारियों के साथ दबंगई दिखाकर वीडियो डिलीट कर दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 मेें भी टीजी-2 ने नगर के एक वरिष्ठ चिकित्सक से लोड बढ़ाने के नाम पर सुविधा मांगी थी, तब शिकायत पर टीजी-2 का स्थानांतरण किया, लेकिन अभी भी टीजी-2 लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। बाद मेें ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व एमडी आशुतोष निरंजन को फोन पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्हें फैक्स भेजकर कार्रवाई की मांग की। इसमें दीपक जय कुमार, पवन कोताना, नितिन गोस्वामी, नितिन जैन, मनू तिवारी, पंकज, अंकित आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed