{"_id":"5bfda58cbdec2241b770fac7","slug":"121543349644-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में इंस्पेक्टर केएम दोहरे के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में इंस्पेक्टर केएम दोहरे के बयान दर्ज
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में बदमाश सुनील राठी सहित कई कुख्यात कोर्ट में पेशी पर नहीं लाए गए। इस प्रकाश में तत्कालीन इंस्पेक्टर केएम दोहरे के द्वितीय एडीजे स्पेशल एससी/एसटी कोर्ट में बयान दर्ज हुए।
उत्तराखंड पुलिस कस्टडी से 15 दिसंबर 2014 को कुख्यात बदमाश सुनील राठी गैंग के बदमाशों ने अमित उर्फ भूरा निवासी सरनावली जनपद मुजफ्फरनगर को छुड़ाया और पुलिस कर्मियों से एके-74 भी लूट ले गए थे। इस मामले में सुनील राठी, नीरज बवाना, दिनेश टापा समेत 21 बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पटियाला पुलिस ने अमित भूरे को गिरफ्तार किया । अब वह पटियाला जेल में बंद है। मंगलवार को द्वितीय एडीजे स्पेशल एससी/एसटी कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई थी। तिहाड़ जेल से सुनील राठी, नीरज बवाना, दिनेश टापा और पटियाला जेल से भूरा को पुलिस पेशी पर लेकर नहीं आई। इस प्रकरण में तत्कालीन इंस्पेक्टर केएम दोहरे के बयान दर्ज हुए। बदमाशों के आने की सूचना पर कचहरी परिसर में पुलिस बल तैनात किया । सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि बदमाश पेशी पर नहीं लाए गए। कचहरी में सुरक्षा के इंतजाम किए ।
पूर्व विधायक को नहीं पकड़ पाई पुलिस
बागपत। अमित भूरा फरारी प्रकरण में पुलिस ने दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को 120बी का आरोपी बनाया । दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया। बाद में उसे जिला जेल शिफ्ट किया। दो माह पहले जेल अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल में इलाज कराने गए पूर्व विधायक रामबीर शौकीन पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस पूर्व विधायक को नहीं ढूंढ पाई है।