फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत लाइन में उलझा गन्ने का ट्रक, जाम

विद्युत लाइन में उलझा गन्ने का ट्रक, जाम

Wed, 28 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
विद्युत लाइन में उलझा गन्ने का ट्रक, जाम
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत - बुढ़ाना मार्ग पर दाहा गांव में गन्ने से लदा ट्रक 11 हजारी विद्युत लाइन में उलझ गया। तारों में चिंगारी उठने के कारण लोगों में भगदड़ मच गई। मार्ग पर जाम लग गया। चार घंटे के बाद पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया।

ट्रक चालक माजिद निवासी दभेड़ी ने बताया कि मंगलवार को वह दोघट से ट्रक में गन्ने लेकर भैंसाना चीनी मिल जा रहा था। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा गांव में सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजारी विद्युत लाइन में ट्रक उलझ गया। तारों से चिंगारी उठने लगी। लोगों में भगदड़ मच गई। बिजलीघर के कर्मचारियों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। उससे नुकसान का खर्च देने को कहा। ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ा होने के कारण जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। ट्रक चालक को पकड़ने के विरोध में उसके साथी ट्रक चालकों ने हंगामा किया और बिजलीघर पहुंचकर माजिद को छुड़ाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और चार घंटे बाद जाम खुलवाया। वहीं सोमवार की रात भी गन्ने से लदा ट्रक इसी विद्युत लाइन से टकराया । इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटा कर जाम खुलवा दिया है। हंगामे में अनिल, राज सिंह, आजाद, देवेंद्र, काला, सतीश, मुकेश, अनुज, रामबीर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed