{"_id":"5beb276ebdec226992759877","slug":"121542137710-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली पर ग्रामीणों ने ब्लाक पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली पर ग्रामीणों ने ब्लाक पर किया हंगामा
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के एवज में की जा रही अवैध वसूली के विरोध में मंगलवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने बीडीओ से शिकायत की सचिवों ने प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर को गोपनीय पासवर्ड दे रखा है, जिसका कंप्यूटर आपरेटर गलत फायदा उठाकर लोगों से अवगत वसूली कर रहे हैं। बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ब्लाक पर पहुंचे लुहारी, गुराना, लोयन, हिलवाड़ी गांव के ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर 15 से 20 दिन तक ब्लाक मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन उनके प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं, उनसे छपरौली रोड स्थित एक प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर द्वारा जमकर अवैध वसूली की जा रही है। आरोप लगाया कि अधिकांश सचिवों ने उक्त प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर को अपना गोपनीय पासवर्ड दे रखा है, जिसका प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर गलत फायदा उठाते हुए लोगों से प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर 500 से 1200 रुपये की अवैध वसूली कर रहा है।
एसडीएम आशीष कुमार ने कहा इस संबंध मेें शिकायतें मिली। बीडीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा गोपनीय पासवर्ड एक प्राइवेट व्यक्ति को देना गंभीर मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी। संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर पर शिकंजा कसा जाएगा। इनमें सुधीर, बबलू, सचिन, दीपक, अंकित, सचिन, मन्नू, मोहित आदि रहे।