फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के बाजार बंद, नम आंखों से दी विदाई

बागपत के बाजार बंद, नम आंखों से दी विदाई

Fri, 02 Nov 2018 01:37 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत के बाजार बंद, नम आंखों से दी  विदाई
बागपत। पूर्व पर्यटन मंत्री नवाब कोकब हमीद के निधन पर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगता आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई। नवाब कोकब हमीद के निधन पर दिनभर शहर के बाजार बंद रहे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन सभागार में शोकसभा हुई। पूर्व मंत्री के निधन पर संवेदना व्यक्त की। आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बार के सदस्य न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इसमें बार के अध्यक्ष श्योवीर सिंह, महामंत्री प्रवीण कुमार नाहरा, सोमेंद्र ढाका, ओमपाल मान, मुकेश ढाका, सुरेंद्र, जितेंद्र धामा, प्रदीप कौशिक, अनिल चौधरी, कृष्णपाल सिंह, कुलदीप तोमर, विजयपाल सिंह तोमर, सरफराज अहमद, अनिल उपाध्याय, धनवीर, स्वर्ण सिंह ढाका सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताया। इसमें आलोक शर्मा, मनीष विश्वकर्मा एडवोकेट, दीपक शर्मा, नईमा खान, सुनील शर्मा, शक्ति सिंह, अनिल, भगवती देवी, युनूस, मनोज पाल, संजीव अत्री, अनिल दिवाकर, शोएब खान, आनंद गुर्जर, आकिब, मुकम्मिल राणा, सरफराज अहमद, नाजमा, अमर सिंह मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर शोक व्यक्त किया। इसमें पश्चिम के अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह ढाका, जिलाध्यक्ष ओमवीर सैन, सुधीर, सुरजीत सिंह ढाका, नौशाद अली, संसार सिंह, अजित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्यागी समाज बागपत ने भी बैठक कर पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद के निधान पर शोक जताया। इसमें अध्यक्ष सुभाष चंद त्यागी, अनिल त्यागी, अरविंद, विपिन, सुभाष, विक्रम, दीपक मौजूद रहे। दूसरी तरफ क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट पब्लिक स्कूल से सिस्टर ने पहुंचकर प्रार्थना की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु ईशु से कामनाएं की। इस दौरान सभी भावुक हो गई।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताया। इसमें हाजी यूसुफ खान, पूर्व सभासद यामीन, मुकेश रूहेला, विजय मानव, चौधरी पवन ठेकेदार, संजीव शर्मा, पंडित अंकुर शर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, भाकियू नगराध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, जयभगवान कश्यप मौजूद रहे।

इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शोकसभा हुई। दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद स्कूल का अवकाश घोषित किया। इसमें प्रधानाचार्य शकुंतला शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रेमशंकर शर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कस्बे में गुर्जर महासभा की फूलवती इंस्टीट्यूट में शोक सभा हुई। अध्यक्ष टीकम सिंह, कृष्णपाल प्रधानाचार्य, एडवोकेट गजेंद्र बली, शिव कुमार शास्त्री, प्रमोद धामा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed