फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Sun, 21 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत
बागपत।
विज्ञापन

चमरावल-पांची मार्ग पर साइकिल सवार मजदूर को कार ने कुचल दिया। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। चालक कार को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी ओमपाल (55) पुत्र जगदीश मजदूरी करता था। उसने गांव के ही किसान यशवीर की जमीन ठेके पर लेकर धान की फसल बोई हुई। छोटे भाई रामफल ने बताया शनिवार की सुबह ओमपाल साइकिल पर सवार होकर खेत में जा रहा था। जब वह पांची-चमरावल रोड पर भट्ठे के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार आ रही कार ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे खंभा टूट गया और कार खाई में पलट गई। चालक कार को छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार को कब्जे मेें ले लिया है। मृतक के भाई रामफल ने थाने में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । मजदूर की मौके के बाद परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। भाई ने बताया कि वह अविवाहित था।
विज्ञापन


कार ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मारी, किसान घायल
बागपत। पाबला गांव निवासी किसान चाहत राम पुत्र छज्जू ने बताया कि वह शनिवार को भैंसा बुग्गी लेकर खेत में जा रहा था। जब वह चमरावल मार्ग पर पहुंचा तो कार ने बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में चाहत राम गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद चालक कार को लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चार घायल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर में सवार चुन्नू, बंदा, फरमान व समीम निवासी मोहल्ला मल्लाहन बागपत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चुन्नू व बंदा को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। चारों युवक ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा ढोहने का काम करते है। शनिवार को गाजियाबाद के लोनी में भूसा उतारकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed