{"_id":"5bbbb16c867a552875069177","slug":"121539027308-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपहिया पर निकलें तो हेलमेट जरूर पहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपहिया पर निकलें तो हेलमेट जरूर पहनें
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दुपहिया वाहन पर सड़क पर निकलने से पहले हेलमेट जरूर पहनें। हेलमेट से वाहन चालक की सुरक्षा है और हादसे के वक्त यह जिंदगी को बचाने में कारगर है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत जिले की तमाम सड़क पर ऐसे कई हादसे हुए हैं, जिनमें बगैर हेलमेट के सड़क पर सफर करने वालों को जान तक गंवानी पड़ी।
संकल्प लें, घर से दुपहिया वाहन पर निकले तो हेलमेट जरूर पहनें। आसपास के लोगों को भी इस बाबत जागरूक करें। हादसों में होने वाली क्षति को कम करने में यह पहल कामयाब हो सकती है। जिले की तमाम सड़कों पर निकलने वाले ऐसे वाहन चालक काफी संख्या में हैं, जो हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते। पिछले छह माह में ही ऐसे कई हादसे हुए हैं, जिनमें बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चालक को जान तक गंवानी पड़ी। दो दिन पहले ही बागपत-सोनीपत मार्ग पर किशोर की हादसे में मौत हो गई, हादसे में किशोर का सिर सड़क पर लगा, जो मौत का कारण बन गया था। ऐसा ही किशनपुर बिराल में हुए हादसे में भी हुआ था। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि पुलिस ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट को लेकर अभियान चलाएगी। जो पुलिसकर्मी नियमों का पालन नहीं करते, संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।