फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिंदू युवा वाहिनी में रार, इस्तीफा देते ही नई कमेटी घोषित

हिंदू युवा वाहिनी में रार, इस्तीफा देते ही नई कमेटी घोषित

Mon, 24 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी में रार, इस्तीफा देते ही नई कमेटी घोषित
बागपत। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में रार चल रही है। एक तरफ कार्यकारिणी ने अपना इस्तीफा भेजा, दूसरी तरफ मंडल प्रभारी नितिन मित्तल ने दूसरी टीम की घोषणा की। साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से साथ संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने कुछ पदाधिकारियों पर संगठन के विरुद्ध कार्य करने की शिकायत उच्च पदाधिकारियों से की, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बैठक कर अपने पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री और वाहिनी के संरक्षक योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा भेजा। इसमें जिला महामंत्री प्रदीप पाबला, जिला मंत्री सोन माया, जिला संगठन मंत्री भवी कश्यप, नगर प्रभारी मोही चौधरी, ब्लॉक प्रभारी बड़ौत विजय शर्मा, नगर अध्यक्ष बड़ौत मिकूं शर्मा ने अपना इस्तीफा भेजा।
विज्ञापन

उधर पदाधिकारियों के इस्तीफा देते ही मंडल प्रभारी सचिन मित्तल ने पहुंचकर जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी और जिला मंत्री प्रदीप पाबला को निष्कासित किया। उसके वहीं कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें मगनवीर सिंह ढाका को जिलाध्यक्ष, गुरुवचन सिंह को सह प्रभारी, जयदीप उर्फ टॉनी को जिला महामंत्री, नीरज कुमार को जिला संगठन महामंत्री बनाया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य विवेक त्यागी, विजय शर्मा, प्रमोद कैड़वा को मनोनीत किया। इस दौरान जिला प्रभारी जगदीप ठाकुर, राकेश चौहान, अनिल, रोहित, अशोक, विनोद, शिव कुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed