फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उतम ब्रह्मचर्य और सम्यक ज्ञान की पूजा की गई

उतम ब्रह्मचर्य और सम्यक ज्ञान की पूजा की गई

Mon, 24 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
उतम ब्रह्मचर्य और सम्यक ज्ञान की पूजा की गई
बागपत (बागपत)। दिबंगर बड़ा जैन मंदिर में चल रहे दसलक्षण पर्व में रविवार को श्री जी की शांति धारा की बोली ललित प्रसाद जैन परिवार को प्राप्त हुई। श्रद्धालुओं ने नित्य नियम पूजन किया। भगवान 1008 वासु पूज्य का मोक्ष कल्याण मनाया। गोला चढ़ाकर मोक्ष कल्याण मनाते हुए पूजा की। उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म आर सम्यक ज्ञान की पूजा की। पं. अशोक शास्त्री ने कहा कि हमें नियमों का पालन करते रहना चाहिए। हमेशा अपनी मर्यादाओं में रह कर संयम धारण करके अपने जीवन रूपी गाड़ी को चलाते रहे। धर्म रूपी ईंधन द्वारा जीवन रूपी गाड़ी को फुल करते रहना चाहिए। अनंत चौदस पर पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालु आते रहे। सामूहिक आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान मयंक जैन, सुधीर जैन, सुनील, पीयूष, बिजेंद्र, अतुल, पंकज, नमन, मोहित, प्रदीप, विकास, कामिनी, रूबी, नेहा, तृप्ति, अंतिमा आदि रहे।
विज्ञापन


ब्रह्मचर्य विधान का आयोजन किया
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिगंबर जैन मंदिर में ब्रह्मचर्य धर्म पर विधान का आयोजन किया। पं. मधुर जयपुर के सानिध्य में विधान सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा आत्मा ही ब्रह्म है। उस ब्रह्म स्वरूप आत्मा में चर्या करना, रमण करना वो ब्रह्मचर्य है। असल में हमारी ऊर्जा, इंद्रियां द्वारों से निरंतर बाहर की ओर बह रही है, जिससे हम क्षीण कमजोर हो रहे हैं। ब्रह्मचर्य उस ऊर्जा को केंद्रित कर आत्म स्फूर्ति प्रदान करता है। इस दौरान प्रवीण जैन, रविंद्र जैन, महेश जैन, संजय जैन, सुधा जैन, दीप्ति जैन, सीमा, दीपा, मधु, बबीता, सपना, प्रमिला, माया, गीता, सुमन, प्रभा, रेनू मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनंत चतुर्दशी पर विधानों को भावभीनी विदाई दी
अमीनगर सराय। पार्श्व नाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे इंद्र ध्वज महा मंडल विधान में मंत्रोचार के बाद पूर्ण आहुतियां देकर विश्व शांति की कामनाएं की। अनंत चतुर्दशी पर पयूर्षण पर्व समारोह पूर्वक हुआ और विधानों को भावभीनी विदाई दी। प्रतिदिन उत्तम क्षमा सहित दस धर्मों की आराधना हुई। भक्ति संगीत एवं प्रवचनों का कार्यक्रम हुआ। मुनि निर्वाण भूषण महाराज ने विशेष प्रवचन किए। समाज की ओर से विधानाचर्य संगीतकार अनुराग जैन, पुजारी बाबूलाल को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान देवांग शास्त्री, प्रवीण जैन, पं. धनराज जैन, विनोद जैन, जयकुमार जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, योगेश जैन, दिनेेश जैन, सुशील जैन, विकास जैन, अनिल जैन, इंद्र सेन जैन, संदीप जैन, भूषण जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के जैन मंदिरों में दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन भगवान की विशेष पूजा, अर्चना विधान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुए। रविवार को नगर क्षेत्र के जैन मंदिरों में दसलक्षण पर्व के चलते चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का समापन हो गया। भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में प्रात:काल भगवान महावीर की पूजा अर्चना आरती हुई। अभिषेक करने का सौभाग्य सतीश जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद विधान में श्रद्धालुओं ने विधान के साथ पूजा की। श्रद्धालुओं ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शाम को प्रश्रोत्तरी एवं तंबोला का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रवीन जैन, रीना जैन, विरेंद्र कुमार जैन, सतीश जैन, दीपक जैन, रुचि जैन, बीना जैन, दीपा जैन, शोभा जैन, उर्मिला जैन आदि रहे। इसके अलावा छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर, प्राचीन जैन मंदिर बड़ागांव, आदिनाथ जैन मंदिर, श्रीचंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर एवं दरबार आदि में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed