{"_id":"5b9d6474867a55013968407e","slug":"121537041524-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राएं और अध्यापकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राएं और अध्यापकों को किया सम्मानित
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लायंस क्लब की ओर से जैन इंटर कॉलेज के मेधावियों को सम्मानित किया। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले शिक्षक और प्रधानाचार्य को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कक्षा छह से 12 तक के मेधावी नेहा, ज्योति, अंशु, सुमित, स्वाति, रश्मि, सागर, कृष्णपाल, अर्जुन, अशरफ, सुम्बुला, शबा, अमित, प्रियंका, गुड़िया, जैबा, प्रीति, गुलफ्सा, सोन्या, शिवानी, नेहा, शिवानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक राजेंद्र सिंह, सुरेश चंद चौहान, कपिलदेव स्वामी को भी सम्मानित किया। प्रबंधक सुरेश चंद जैन और प्रधानाचार्य दिनेश ने लायंस क्लब के कार्य की प्रशंसा की। अध्यक्षता राजपाल दीक्षित ने की। संचालन सचिव डॉ. अशोक तोमर ने किया। इसमें वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सांगवान, विजयपाल सिंह तोमर, राजपाल शर्मा, बशीर अहमद, जनक सिंह, चमन लाल, मनीष जैन आदि रहे।
विज्ञापन