{"_id":"5b9d6471867a557ec86ba0a2","slug":"121537041521-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें : एसपी
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन की फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू हो गई। पहले ही दिन 32 मैच खेले। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने किया। टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
लक्ष्य पब्लिक स्कूल को प्रथम सीबीएसई नॉर्थ जोन की फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता कराने का मौका मिला। शनिवार को एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। अतिथि के सम्मान में टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस मौके पर एसपी ने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करके उसको गोल में बदलने के लिए जो भी जरूरी प्रयास हो करने चाहिए। अपने लक्ष्य और प्रयासों को मुख्य धारा में जाने की जरूरत है। फिर आपका लक्ष्य गोल में ना बदले कोई कारण नहीं है। खेलों को महत्व दिया जाना स्वास्थ्य एवं कैरियर दोनो के लिए महत्वपूर्ण है। सभी टीमों के खिलाड़ियों को सौहार्दपूर्ण खेल के लिए प्रेरित किया।
स्कूल प्रबंधक बीके शर्मा और प्रधानाचार्य रूचिरा ने बताया कि लक्ष्य पब्लिक स्कूल को प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। यहां सफलता पूर्वक सभी मैच कराएं जाएंगे। 18 सितंबर तक प्रतियोगिता चलेगी। पहले दिन अंडर-19 और अंडर-17 के 16-16 मैच खेले । अंडर-19 में बालक वर्ग में केडीबी पब्लिक स्कूल गाजियाबाद, सेंट मेरी स्कूल सहारनपुर, दयावती मोदी एकेडमी रामपुर, समरविक स्कूल ग्रेटर नोएडा, आजाद पब्लिक स्कूल बुलंदशहर की टीम विजेता रही। अंडर-17 में तक्षशिला पब्लिक स्कूल मेरठ, दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद, इंटरनेशनल स्कूल डासना, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, आचार्या कुलम पतंजलि हरिद्वार, स्मार्ट इंडिया मॉर्डन स्कूल रामपुर की टीम विजेता रही। उप प्रधानाचार्या सविता शर्मा, स्कूल के शिक्षा सलाहकार बीएस शर्मा टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
इन स्कूलों की टीम शामिल रही
सीबीएसई नॉर्थ जोन की फुटबॉल चैंपियनशिप में बागपत के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा के सीबीएसई के स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।